Silwani news।मीडिया से चर्चा में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस के उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल तथा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल।

Comments

10/recent/ticker-posts

Silwani news।मीडिया से चर्चा में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस के उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल तथा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल।

 भाजपा झूठी घोषणाओं की की सरकार ,सरकार लोकतंत्र का कर रही चीर हरण:जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल 



Silwani एमपी। कांग्रेस के द्वारा लोक निर्माण विभाग के बिश्राम ग्रह मे जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजत शुक्रवार को किया गया । यहां पर उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल बेगमगंज ने मौजूद रह कर मीडिया कर्मियों से बेबाक चर्चा करते हुए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसें। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा की जिस जिस प्रदेश में सरकार हैं वह प्रजातंत्र को खत्म करने में लगे हैं राहुल गांधी जी की सदस्यता खत्म करने के बाद भी एक ही राहुल गांधी नहीं हमारे देश में अनेकों युवा राहुल गांधी पैदा हो गए हैं और राहुल गांधी जी के पीछे खड़े हैं कंधे से कंधा मिलाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है। संबिधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संबिधान का मजाक उडा रही हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीयध्यक्ष बायनाड से सांसद राहुल गांधी के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को देशवासियों के द्वारा देषवासियो के मिले अपार जन समर्थन से केंद्र की मोदी सरकार हिल गई है। ऐनकेन प्रकरेण वह राहुल गांधी की यात्रा को बीच में ही रोकना चाहती थी। लेकिन सफलता नही मिल सकी। लेकिन अब कई साल पुराने मामूली से मानहानि के प्रकरण में न्यायालय के द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के तत्काल बाद ही श्री गांधी की सांसद सदस्यता खत्म कर प्रजातंत्र का गला धोंट रही है। उन्हाने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने की कटु आलोचना की । नेताओ ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई लगातार बढ रही है। किसान, मजदूर,महिलाए सभी परेशान है। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। कानून का राज स्थापित हो गया है।कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने मीडिया को संबोधन करते हुए कहा कि माफियाओं के द्वारा खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं अपराधियो को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अरबपति व्यापारी अडानी, अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए कानून का ठेंगा दिखा रही है। प्रदेष की शिवराज सरकार पर भी तीखे प्रहार करते हुए उक्त नेताओं ने कहा प्रदेष कर्ज में डूबा हुआ है। प्रदेष सरकार सप्ताह में दो से तीन बार विष्व बैंक से करोड़ो रुपए का लोन ले रही हैं। अपराधियो पर पुलिस का खौप नही है। खनन माफिया, लकड़ी माफिया लगातार प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े अधिकारियो पर खुले आम हमला कर रहे है। लेकिन शिवराज सरकार की पुलिस अपराधियो पर कार्रवाही करने में अक्षम सावित हो रही है। प्रदेश में आंतक का राज स्थापित होता जा रहा हैं ।कन्यादान योजना की सामग्री में हेराफरी की जा रही है। लगातार घोटाले हो रहे है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व सिलवानी विधायक द्वारा खुले मंचों से क्षेत्रों में झूठी घोषणाएं की जा रही है सिलवानी विधानसभा में तो घोटालों के सरदार है यहां पर वह घोटाले दर घोटाले करते जा रहे हैं 15 साल से भाजपा के प्रतिनिधि झूठी घोषणाएं करते आ रहे हैं इसी प्रकार सुल्तानगंज बम्होरी एवं प्रतापगढ़ को तहसील बनाने की घोषणा की सिलवानी में केंद्रीय विद्यालय की घोषणा की जो आज भी पूरी नहीं हो सकी है वर्तमान में भाजपा सरकार घोषणा वीरों की सरकार है भाजपा सरकार एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा जो झूठी घोषणाएं की हैं उन घोषणाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाऐगा

इसके अतिरिक्त अनेक आरोप भी लगाए । उन्होने यह भी बताया कि बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जा रहा हैं। प्रदेष की जनता कांग्रेस की तरफ आषा भरी नजरो से देख रही है। कांग्रेस मजबूती के साथ आगामी विधान सभा व लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। तथा प्रदेष में कांगेस की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रति माह 15 सौ रुपए दिए जाएंगे। साथ ही आषा, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य शासकीय कर्मचारियो की मांगों पर गंभीरता के साथ विचार विमार्ष किया जाकर पूर्ण किए जाने की कार्रवाही की जाएगी। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान पुनीत समैया, धीरज पटेल, विटटू राय आदि मौजूद रहें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ