हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई मां कर्मा देवी जयंती, निकाली भव्य शोभा यात्रा ।

Comments

10/recent/ticker-posts

हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई मां कर्मा देवी जयंती, निकाली भव्य शोभा यात्रा ।

 हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई मां कर्मा देवी जयंती, निकाली भव्य शोभा यात्रा 

विधायक रामपाल ने सिलवानी में धर्मशाला के लिए 10 लाख वही ग्राम सियरमऊ में 1 लाख की घोषणा की।



सिलवानी। साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की जयंती शनिवार को सिलवानी, सियरमऊ सहित क्षेत्र में हर्ष उल्लासपूर्ण मनाई गई है। सुबह साहू धर्मशाला में पूजन हवन किया गया। सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने वर वधु गार्डन में साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा देवी की आरती की गई। समाज के कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर एवं श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया । वही ग्राम सियरमऊ में भी मां कर्मा जयंती पर बड़ी यात्रा निकाली गई। जिसमेे समाज जनों ने बड़ी  संख्या में भाग लिया। महिलाएं कलश लेकर चल रही थी तो वहीं युवक डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। इस वर्ष साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मां कर्मा देवी की पूजन-हवन के पश्चात मां कर्मा की खिचड़ी का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया। जगन्नाथपुरी में सबसे पहले मां कर्मा की खिचड़ी का ही भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है। 

कार्यक्रम में पूर्व लोक निर्माण मंत्री और विधायक रामपाल सिंह ने मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम को संबोधित किया। एवं सिलवानी में धर्मशाला के लिए 10 लाख, साथ ही ग्राम सियरमऊ में 1 लाख की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही है जिसमें सभी महिलाओं को लाडली बहना के लिए ₹1000 की योजना भी घोषणा की। जिसके तहत आप सभी के फार्म हम सभी के कार्यकर्ता एवं अधिकारी पहुंचकर भरेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि साहू समाज के लिए हमेशा ही भारतीय जनता पार्टी सरकार आगे रही हैं आपके द्वारा जो भी सहयोग मांगा गया उसके लिए हम हमेशा ही तत्पर रहे हैं ।आपके द्वारा जो मांग पत्र दिया गया उसे हम अधिकार पत्र मानकर स्वीकार करते हैं एवं साहू धर्मशाला के लिए दस लाख की घोषणा करते हैं।

श्याम साहू ने मां कर्मा देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अतीत में उनकी पावन गाथा तथा उसने सम्बन्धित लोकगीत और किबंततिया इस बात के प्रमाण है कि मां कर्मा देवी कोई काल्पनिक पात्र नहीं है। मां कर्मादेवी का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में चैत्र कृष्ण पक्ष के पाप मोचनी एकादशी संवत् 1073 सन् 1017 ई0 को प्रसिद्ध व्यापारी राम साहू के घर में हुआ था। मां कर्मादेवी बाथरी वंश की थीं। श्री राम साहू की बेटी कर्मादेवी से साहू समाज का वंश और छोटी बेटी धर्माबाई से राठौर समाज का वंश चला आ रहा है। इसलिए साहू तैलिकवंशीय समुदाय के वैश्य समाज है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ