भाजपा पार्षद रागिनी मोहन साहू ने वार्ड की महिलाओं संग पौधारोपण किया

Comments

10/recent/ticker-posts

भाजपा पार्षद रागिनी मोहन साहू ने वार्ड की महिलाओं संग पौधारोपण किया


Silwani:
"एक पौधा मां के नाम" अभियान के तहत सिलवानी में निरंतर पौधरोपण किया जा रहा है। वार्ड नंबर 14 से भाजपा पार्षद रागिनी मोहन साहू ने वार्ड की महिलाओं संग पौधारोपण किया। रागिनी मोहन साहू ने हमसे बात करते हुए कहा कि हमारी माताएं और प्रकृति नि:स्वार्थ प्रेम की प्रतिमूर्ति हैं। यह अभियान केवल एक प्रयास नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है। इस अभियान से जुड़कर हम पौधरोपण करें और सिलवानी को स्वच्छ एवं समृद्ध बनाएं। यह अभियान हर मां के प्रति सम्मान और कर्तव्य का भाव व्यक्त करता है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के जीवन को बेहतर बनाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ