रायसेन की बेटी ने कर्नाटक में जीती प्रतियोगिता। DM व SP ने दी बधाई।

Comments

10/recent/ticker-posts

रायसेन की बेटी ने कर्नाटक में जीती प्रतियोगिता। DM व SP ने दी बधाई।

 रायसेन की बेटी ने कर्नाटक में जीती प्रतियोगिता। DM व SP ने दी बधाई

Image source: Dainik Bhaskar 


Raisen madhyapradesh. कर्नाटक के उडीपी में 23 से 26 फरवरी तक आयोजित 11वीं इंडियन कैनो फेडरेशन आई.सी.एफ ड्रैगन बोट रेस चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के लिए रायसेन के सांची विकास खंड की दीपा राजपूत ने 2 स्वर्ण, 1 रजत व 2 कांस्य सहित कुल 5 पदक जीते। दीपा ने डी-10 महिला 2000 मीटर स्वर्ण पदक डी-20, मिक्स्ड 500 मीटर- स्वर्ण पदक, डी-10 महिला 200 मीटर- रजत पदक, डी- 20 मिक्स्ड 2000 मीटर- कांस्य पदक, डी-10 महिला, 500 मीटर कांस्य पदक चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने 4 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते हैं।दीपा ने कुछ माह पूर्व ही राष्ट्रीय कैनो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। दीपा राजपूत वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। दीपा की इस उपलब्धि पर कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल एंव जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ