ग्राम सियरमऊ में नवरात्रि के पावन पर्व पर खेडापति माता को अर्पित की चुनरी।

Comments

10/recent/ticker-posts

ग्राम सियरमऊ में नवरात्रि के पावन पर्व पर खेडापति माता को अर्पित की चुनरी।

 ग्राम सियरमऊ में नवरात्रि के पावन पर्व पर खेडापति माता को अर्पित की चुनरी।



सियरमऊ। ग्राम सियरमऊ में नवरात्रि के पावन पर्व पर खेडापति माता को चुनरी अर्पित की गई। ढोल नगाड़ों, डीजे की थाप पर नाचते हुए श्रद्धालु ने माता खेडापति को चुनरी अर्पित की। साईराम समिति एवं समस्त ग्रामवसियों के तत्वाधान में आठवीं बार क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पांव यात्रा में शामिल हुए।वे माता रानी के जयकारे लगाते हुए हाथों में चुनरी लिए चल रहे थे। चुनरी यात्रा में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल और वर्तमान विधायक रामपाल सिंह जी के पुत्र दुर्गेश सिंह भी शामिल हुए। सांईराम समिति एवं समस्त ग्रामवसियों के बैनर तले रविवार को प्रात: हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड में चुनरी की पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ की गई जिसका हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड से खेडापति माता मंदिर पहुंचने तक कई स्थानों पर ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। वही महिलाओं ने चुनरी की आरती पूजन की। महिलाओं ने अपने अपने घरों के सामने कलश सजाए,रंगोली बनाई और पुष्प माता की चुनरी पर अर्पित किये। यात्रा का ग्राम में जगह जगह स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ