खेत पर चने की फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को सामने से बाइक ने मारी टक्कर, महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल।

Comments

10/recent/ticker-posts

खेत पर चने की फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को सामने से बाइक ने मारी टक्कर, महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल।

खेत पर चने की फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को सामने से बाइक ने मारी टक्कर, महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल। 

Image sauce: Google


रायसेन। खेत पर चने की फसल काटने जा रही बाइक सवार महिलाओं को एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर गई जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10:30 बजे सागर मार्ग पर स्थित अमरावत की घाटी पर बाड़ी के धूप तलाई से चने की फसल काटने आ रही बाइक सवार महिला हेमवती और सरिता को एक अन्य बाइक सवार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी बाइक बेकाबू होकर रोड से नीचे गड्ढे में जा गिरी वही दोनों महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया यह डॉक्टर प्रतीक शर्मा द्वारा चेक किया वही उनका इलाज शुरू करवाया


 जैविक खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं: डॉ. चौधरी




रायसेन। किसान खुशहाल हों, सम्पन्न हों उनकी आय बढ़े इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में आयोजित जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी में कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को खेती की उन्नत नई तकनीकों की जानकारी देते हुए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जैविक खेती में लागत तथा मुनाफा अधिक होता है। उन्होंने किसानों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि किसानों को परम्परागत खेती के अलावा उद्यानिकी, नगदी फसलों की खेती भी करनी चाहिए।


कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि हमारा जिला कृषि प्रधान है तथा कृषि के क्षेत्र में नित नई उन्नति कर रहा है। उत्पादकता में लगातार वृद्धि हो रही है। जिले से टमाटर का अनेक प्रदेशों में निर्यात किया जा रहा है। जिले की धान की भी अन्य प्रदेशों तथा विदेशों में काफी मांग है। जिले में 900 से अधिक किसानों ने जैविक खेती के लिए पंजीयन कराया है, जिन्हें कृषि विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण तथा तकनीकी जानकारी के साथ ही सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से नरबाई नहीं जलाने की अपील की। कार्यक्रम में कृषि उपसंचालक एनपी सुमन, केंद्र प्रमुख डॉ. स्वप्रिल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ